शूट के बीच में दीया और बाती हम की संध्या ने अनस रशीद को मारा थप्पड़
[टेलीविजन] एक्टर दीपिका सिंह ने दीया और बाती हम की शूट के दौरान अपने को-एक्टर अनस रशीद यानि सूरज को ज़ोरदार तमाचा जड़ा है। दीपिका का आरोप है कि अनस उन्हें गैर ज़रूरी ढंग से छू रहे थे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने चर्चित सीरियल दिया और बाती में एक निर्भीक और आत्मविश्वास से भरी लड़की की भूमिका निभाने वाली दीपिका सिंह ने खुद को असली जिंदगी में भी निडर साबित कर दिया है। यौन शोषण के विरोध में दीपिका ने अपने को-स्टर अनस रशीद को पूरी यूनिट के सामने तमाचा जड़ दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले एक सीन की शूटिंग के दौरान अनस को दीपिका को पीछे से पकड़ना था, शूटिंग होने के बाद दीपिका ने शिकायत की कि अनस ने उसे गलत तरीके से छुआ। अगले दिन भी दीपिका ने सेट पर कई लोगों से शिकायत की कि अनस ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। लेकिन किसी ने भी दीपिका की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। तो दीपिका ने खुद ही मामले का निपटारा कर दिया।
इस बाबत भाभो यानि नीलू वाघेला से पूछा गया तो उन्होंने मेकअप रूम में होने की बात कहीं। वहीं अनस ने बात को झूठा बताते हुए दीपिका के खिलाफ सिने एसोसिएशन में शिकायत दर्ज की है। उनकी मानें तो दीपिका और भी कुछ आरोप लगा सकती हैं।
गौरतलब है कि दीपिका और अनस चार साल से इस शो में साथ काम कर रहे हैं लेकिन वो एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। वहीं इस घटना के बाद दीपिका ने शो छोड़ने की धमकी तक दे डाली है।


Click it and Unblock the Notifications











