जहां भगवान राम हैं, वहां माता सीता का Guest अपीयरेंस होगा!
गुरमीत चौधरी और देबिना मुखर्जी ने भगवान राम और माता सीता बनकर दर्शकों को अपना ऐसा फैन बनाया है कि लोग इनकी एक झलक को बेताब हो ही जाते हैं। नच बलिए में कमाल दिखा चुकी ये जोड़ी हर जगह साथ साथ रहती है। यहां तक कि जब गुरमीत झलक दिखला जा में थे तब देबिना उन्हें चियर करने ज़रूर पहुंचती थीं। दोनों ने खतरों के खिलाड़ी का सफर भी साथ तय किया।
गुरमीत चौधरी जल्द ही महेश भट्ट की 'खामोशियां' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन गुरमीत की कोई भी सफलता उनकी लकी चार्म पत्नी देबिना बनर्जी से अलग नहीं है। इसलिए देबिना भी इस सुपरनैचुरल म्यूजिकल में स्पेशल अपीयरेंस करने जा रही हैं। यही नहीं, गुरमीत ने अपनी सभी फिल्मों में अपनी पत्नी के लिए खास जगह रिजर्व्ड कर रखी है। गुरमीत के मुताबिक 'मेरी सभी फिल्मों में वह कैमियो करेंगी। मैंने उनसे यह वादा किया है।
1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण


Click it and Unblock the Notifications












