इतना करो ना 'अत्याचार' कह रहे हैं रोनित रॉय के को स्टार्स
रोनित रॉय छोटे परदे के परफेक्शनिस्ट हैं इसमें कोई गुरेज नहीं है। उनके फैन्स तो उन्हें छोटे पर्दे के अमिताभ बच्चन भी कहते हैं। लेकिन उनके इस परफेक्शन से आस पास के लोग बड़े परेशान हैं। बतौर बड़े स्टार होने के साथ-साथ रोनित काम के मामले में बहुत ही परफेक्शनिस्ट हैं और यही चीज उनके साथ काम करने वाले लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक इतना करो ना मुझे प्यार के बड़े कलाकारों के लिए रोनित रॉय एक समस्या बनते जा रहे हैं। संवादों में बदलाव के बाद इस शो के कलाकारों को एक ही सीन को बार-बार दोहराना पड़ रहा है। जाहिर है सीन में इस तरह के बदलाव करके रोनित रॉय शो को बेस्ट बनाना चाहते हैं। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि शो की कहानी रोनित के निजी जीवन से काफी मिलती है। इसलिए अपने अंदाज में वह इस शो को बेस्ट बनाना चाहते हैं।
Trailer:अनुराग कश्यप की UGLY में रोनित, राहुल, सुरवीन,तेजस्विनी का उम्दा एक्ट
लेकिन रोनित रॉय का यही अंदाज उनके साथ काम करने वाले बड़े कलाकारों को पसंद नहीं आ रही है। जिसकी वजह से काम में भी देरी हो रही है। अफवाहों की माने तो शो के संवाद और सीन में लगातार बदलाव से कुछ कलाकार रोनित रॉय से खफा हैं। जिसकी वजह से उन्हें देर तक काम भी करना पड़ रहा है।
सोनम, दीपिका, अनुष्का, ऐश, प्रियंका, कैट, आलिया...सबसे लंबा ChaIN लेटर!


Click it and Unblock the Notifications











