TV एक्टर दीपशिखा नागपाल ने मांगी पुलिस सुरक्षा, पति की धमकी से परेशान

[टेलीविजन समाचार] स्टार प्लस के सीरियल सोनपरी से लाइमलाइट में आईं एक्टर दीपशिखा नागपाल ने हाल ही में मीडिया को जानकारी दी थी कि उनके पति केशव की जान से मारने की धमकी से काफी डरी हुई हैं। केशव उनके साथ गैर ज़रूरती बर्ताव करते हैं और वो इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि, केशव ने दीपशिखा को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पुलिस में कोई भी शिकायत की तो वो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार डालेंगे। ये सारी बातें ज़्यादा चौंकाने वाली इसलिए भी हैं क्योंकि केशव और दीपिका एक साथ नच बलिए के पिछले सीज़न में दिखे थे।
वहीं दीपशिखा हाल ही में बिग बॉस में दिखीं थीं। दीपशिखा की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो मलयालम फिल्मों के अभिनेता जीत उपेन्द्र के साथ वैवाहिक बंधन में थीं लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया था।

ALSO READ:छेड़छाड़ होने पर पकड़ के पीटा, पहुंचाया थाने!

दीपशिखा और केशव एक साथ ये दूरियां नाम की फिल्म में दिखाई दिए थे जिसकी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर दीपशिखा खुद थीं। वहीं केशव अरोड़ा इंदौर के रहने वाले हैं और मुंबई अपनी किस्मत आज़माने आए थे। दीपशिखा इस वक्त एक बुरे दौर से गुज़र रही हैं और फिलहाल इस बारे में बात नहीं करना चाहतीं। उन्होंने पुलिस प्रोटेक्शन की भी डिमांड की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X