रति अग्निहोत्री हुईं घरेलू हिंसा की शिकार!
[बॉलीवुड समाचार] अगर आपको लगता है कि सुपरस्टार किसी दूसरी दुनिया के लोग हैं तो ज़रा कान खोलकर सुनिएगा। समाज की सारी बुराइयों का सामना उन्हें भी करना पड़ता है। एक दूजे के लिए, हम तुम, यादें जैसी फिल्मों की स्टार रति अग्निहोत्री को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है जिसके बाद उन्होंने अपने पति पर केस किया है।
रति अग्निहोत्री ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनके पति अनिल विरवानी उन पर बल का प्रयोग करते हैं और बिज़नेस में हुए घाटे का सारा गुस्सा उतारते हैं। फिलहाल रति अग्निहोत्री का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है।
रति और अनिल 30 साल से शादीशुदा हैं लेकिन 2005 के बाद से उनके वैवाहिक जीवन में काफी खटास आ गई जिसका कारण अनिल का रियल एस्टेट बिज़नेस का डूब जाना माना जा रहा है। दोनों अपने एक बेटे तनुज विरवानी के साथ रहते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में लव यू सोनियो नाम की फिल्म से डेब्यू किया है और फिलहाल स्ट्रगल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












