क्या अलग हो जाएगा ये खूबसूरत टीवी कपल!

शालीन भनौत और दलजीत कौर की प्रेम कहानी भी किसी खूबसूरत फेयरीटेल की तरह थी पर लगता है कि इनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। नच बलिए की ये खूबसूरत जोड़ी जो टीवी का जाना माना नाम है, शायद अपनी शादी में उतने खुश नहीं हैं। ये सब शुरू हुआ है इनके बेटे के होने के बाद।

शालीन जहां टीवी पर दिखते रहते हैं, वहीं दलजीत आखिरी बार इस प्यार को क्या नाम दूं में दिखाई दी थीं। गौरतलब है कि दोनों ने नच बलिए में खूब रंग जमाया था और ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। लेकिन अब इनकी चर्चा सारे गलत कारणों की वजह से है। दलजीत ने शालीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इतना ही नहीं वो अपने बेटे सहित शालीन का घर छोड़कर अपने माता पिता के घर में रह रही हैं। इससे पहले भी शालीन दलजीत पर कई बार हाथ उठा चुके हैं और दलजीत उनके गुस्से से परेशान हो चुकी हैं। दोनों पांच साल से शादीशुदा हैं पर अब ये जोड़ी साथ रहेगी या नहीं इस बारे में दलजीत ने कुछ नहीं बताया।
नच बलिए 7, तो क्या आपके महादेव और माता सती में कुछ है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X