बालिका वधू: अविका-प्रत्यूषा की तरह हिट होगी तोरल?
यूं तो किरदार हमेशा जिंदा रहते हैं बस उन्हें निभाने वाले हमारे टीवी के डेली सोप में कलाकार बदल जाते हैं। टीवी की दुनिया में यह होना आम बात है लेकिन जब बात कलर्स के बहुचर्चित ऐतिहासिक शो बालिका वधू की हो तो यह बात आम से खास हो जाती है। एक बार फिर इस शो में बड़ा बदलाव आने वाला है। शो की मुख्य कलाकार आंनदी का चेहरा एक बार फिर से बदलने वाला है लेकिन शो में यह सब कैसे होगा यह अभी तय नहीं हैं।
थोड़ा दो साल पीछे चलते हैं जब बालिका वधू की कहानी में पांच साल का लीप आया था और शो की आनंदी ( अविका गौर) जो कि किशोरावस्था में थी अचानक से पर्दे पर 18 साल की वयस्क आनंदी( प्रत्यूषा बैनर्जी) के रूप में अवतरित हो गयी थीं।
अविका को हटाने के पीछे कारण यह था कि शो वाले कह रहे थे कि अब हम आनंदी और जग्या को वयस्क पति-पत्नी के रूप में दिखाना चाहते हैं जो कि अविका के साथ संभव नहीं था इसलिए हमने अविका को हटाकर प्रत्यूंषा को आनंदी बनाया। तब लोगों ने कहा था कि शो जरूर फ्लॉप हो जायेगा लेकिन उल्टा शो सुपरहिट होगया।एक बार फिर से आनंदी बदलने जा रही है अब आनंदी का रोल निभायेंगी गुजराती तारिका तोरल रासपुत्रा। इसलिए फिर से शो की टीआरपी के बारे में सवाल खड़े हो गये हैं। सबके दिल में यही प्रश्न है कि क्या प्रत्यूषा बैनर्जी की तरह तोरल हिट हो पायेंगी।
अविका के जाने के बाद प्रत्यूषा को लोग कहानी के आगे बढ़ने के कारण स्वीकार कर लिेए थे लेकिन अब कहानी तो मैच्योर आनंदी की है जिसे बढ़ाया नहीं जा रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या तोरल, प्रत्यूषा की तरह शो को आगे ले जा पाती हैं?


Click it and Unblock the Notifications












