जानिए कैसी है आप की नयी आनंदी?
कलर्स के सुपरहिट शो 'बालिका वधू' की आनंदी बदल गयी है। जी हां अब आपकी आनंदी का रोल प्रत्युषा बैनर्जी नहीं बल्कि तोरल रासपुत्रा निभाने वाली हैं। तोरल भले ही बालिका वधू के लिए नया चेहरा हो लेकिन टीवी की दुनिया के लिए नया नाम नहीं हैं। वो 'केसरिया बालम आवो हमारे देश','छोटी सी जिंदगी' और 'यहां के हम सिकंदर'जैसे शो में दिखायी पड़ चुकी हैं।
तोरल का जन्म अंजेर(कच्छ) में हुआ है। तोरल को 'अर्थ' फिल्म में स्मिता पाटिल का निभाया रोल काफी पसंद है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' उनकी पसंदीदा फिल्म है जिसे वो कई बार देख चुकी है और हर बार उन्हें बहुत अच्छी लगती है।
उन्हें ऐसा जीवन साथी चाहिए जो नेकदिल और ईमानदार हो। तोरल को पता है कि 'बालिका वधू' के आंनदी का किरदार काफी लोकप्रिय है और लोग प्रत्युषा को इस रोल के लिए काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे में वो लोगों के दिलों में आनंदी के रूप में प्रत्युषा की जगह कैसे लेती हैं? यह देखना दिलचस्प होगा।
मालूम हो कि कलर्स के सुपरहिट सीरयल 'बालिका वधू' की आंनदी अब बदल जायेगी। आनंदी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी का शो से टाटा-बाय-बाय हो गया है।कहा जा रहा है कि शो वाले प्रत्युषा के नाज-नखरों से बहुत परेशान थे इसलिए उन्होंने प्रत्युषा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि प्रत्युषा को विक्रम भट्ट की फिल्म में हिरोईन का रोल मिल गया है जिसके कारण उन्होंने नखरे करना शुरू कर दिया था जिससे परेशान होकर शो वाले उन्हें खुद निकालने पर मजबूर हो गये।


Click it and Unblock the Notifications












