द गोन गेम रिव्यू: कोरोना से मौत या फिर कोई साजिश? बांधे रखती है संजय कपूर की यह मर्डर मिस्ट्री
वेब सीरीज: द गोन गेम
कलाकार: संजय कपूर, अर्जुन माथुर, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता आदि
निर्देशक: निखिल भट्ट
लेखक: राधिका आनंद, निखिल भट्ट, आयशा सयैद और Mautik Tolia
स्ट्रीमिंग: वूट सिलेक्ट
कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है। इस प्रकोप के बीच दर्शकों के लिए वूट सिलेक्ट की वेब सीरीज 'द गोन गेम' रिलीज हुई है। कोविड19 के कहर और मर्डर मिस्ट्री से जुड़ी निखिल नागेश निर्देशित की 'द गोन गेम' की कहानी में आपका मन लग सकता है। कहानीकार ने कोरोना और क्राइम के धागों से इस कहानी को पिरोया है। चार एपिसोड की ये सीरीज संजय कपूर, अर्जुन माथुर, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कई सितारों से सजी है। जहां श्वेता त्रिपाठी ने अच्छा काम किया है।
छोटी कहानी और बिना किसी झोल के सीधे सीधे ये सीरीज शुरू होती है। जहां कोरोना का आंतक देखने को मिलता है, इस बीच शुरू होता है मर्डर मिस्ट्री का खेल। कहानी का ट्विस्ट ये है कि क्या मौत सचमुच वायरस से हुई है या यह कोई साजिश है। 'द गोन गेम' दर्शकों को शुरुआत में उबाऊ लग सकती है लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है तो इंट्रस्ट इस रहस्य की ओर बढ़ने लगता है।
इंडियन मैचमेकिंग रिव्यू: शादियों के जरिए क्लास और भेदभाव को बढ़ावा- बिजनेस ज्यादा शो कम


Click it and Unblock the Notifications











