बिग बॉस सीजन 7 के हॉट लवर्स तनीषा-अरमान का ब्रेक-अप!

बिग बॉस सीजन 8 स्टार्ट हो गया है जहां इस सीजन में आपको नई कहानियां औऱ किस्से सुनने को मिल सकते हैं वहीं दूसरी ओर पिछले सीजन के लवबर्ड्स के अलग होने की खबरें आ रही हैं। जी हं आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी और अभिनेता अरमान कोहली की।

जिनके प्रेम-प्रसंग ने पिछले सीजन को काफी हॉट बना दिया था। सीजन खत्म हुआ लेकिन दोनों के किस्से खत्म नहीं हुए। कई सार्वजनिक स्थानों पर अरमान औऱ तनीषा को साथ-साथ देखा भी गया जिससे लोगों को लगने लगा कि दोनों वाकई में एक-दूसरे के लाइफ पार्टनर बनने को तैयार हैं। हालांकि सार्वजिनक तौर पर तनीषा ने हमेशा अरमान को अपना अच्छा दोस्त और शुभचितंक बताया है।

बिग बॉस सीजन 7 के हॉट लवर्स तनीषा-अरमान का ब्रेक-अप!

लेकिन फिर भी कहा जा रहा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन अब खबर आ रही हैं कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से तनीषा और अरमान दो अलग-अलग व्यक्तित्व हैं। पिछले एक साल में आए कई उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद दोनों ने यह समझ लिया है कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं हैं। दोनों ने मैत्रीपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

सेक्स लवर्स को मिली बिग बॉस 8 में जगह!

तनीषा अभी अपनी मां तनूजा के साथ मिलकर टी. मुखर्जी नामक अपनी फिल्म निर्माण कंपनी खोलने की तैयारी में लगी हैं। वहीं, अरमान भी फिल्मों में अपनी वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

यह है बिग बॉस 8 के नये प्रतियोगी

अरमान कोहली बिग बॉस 8 के प्रीमियर पर आर्य बब्बर के साथ डांस करते हुए सलमान की तरह ही पायलट की ड्रेस में नजर आये थे। फिलहाल तनीषा-अरमान की खबर से लोगों को एक बार फिर से लगने लगा है कि अक्सर जो दिखता है वो सही नहीं होता है। हो सकता है कि अऱमान-तनीषा की प्रेम-कहानी बिग बॉस सीजन 7 की लोकप्रियता बढ़ाने भर का एक स्टंट हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X