देखें: बिना पूल और किचन के कैसा है बिग बॉस 8 हाउस
कलर्स पर आज रात नौ बजे से बिग बॉस सीजन 8 का प्रसारण शुरू होने वाला है। शो के प्रतियोगियों के बारे में रविवार रात नौ बजे शो के प्रीमियर में बता दिया गया है। इस बार का सीजन पिछले सीजन से काफी अलग है क्योंकि इस बार प्रतियोगियों को एक घर में नहीं बल्कि एक प्लेन में रहना होगा जहां ना तो किचन है, ना ही पूल, ना ही जिम है और ना ही लोगों के बीच में कोई प्राईवेसी होगी।
बहुत कठिन है डगर पनघट की..
इस बार का बिग बॉस हाउस एक क्रैशड विमान में तब्दील हो चुका है। जिसके कैप्टन सलमान खान हैं, जो वक्त-वक्त पर प्रतियोगियों की वाट लगाने को तैयार हैं।
उठ गया पर्दा: मिलिए बिग बॉस 8 के नये प्रतिभागियों से..
प्रतियोगियों का बेडरूम उनकी सीटें होंगी, चूकिं विमान क्रैश्ड है इशलिए एक उजाड़ जगह पर रूका हुआ है जहां प्रतियोगी मन बहलाने के लिए घूम फिर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि प्लेन में बस एक कॉमन बाथरूम है जिसे 12 प्रतियोगी मिलकर यूज करेंगे। कुल मिलाकर इस बार के बिग बॉस का सफर काफी मुश्किल भरा होने वाला है। देखते हैं इस सफर को कौन और कैसे जीतता है।
आईये डालते हैं बिग बॉस 8 हाउस की तस्वीरों पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications










