तांडव TRAILER: सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया समेत जबरदस्त स्टारकास्ट- अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगा यह सियासी खेल
अपने दमदार टीज़र से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने ओरिजिनल सीरीज़ तांडव का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, तांडव अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित और निर्देशित है, जो इस सीरीज़ के साथ अपने डिजिटल निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।
नौ एपिसोड का यह राजनीतिक ड्रामा गौरव सोलंकी द्वारा लिखित है और इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान आय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी सहित अन्य कई अन्य दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 15 जनवरी, 2021 से तांडव के सभी एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं।
शो का ट्रेलर दर्शकों को सत्ता और राजनीति के बंद व अस्तव्यस्त गलियारों के पीछे ले जाता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी में स्थापित, यह श्रृंखला एक मनोरंजक एवं काल्पनिक नाटक है जो यह दर्शाता है कि लोग पॉवर की तलाश में किस हद तक जा सकते है।
अक्षय कुमार, कृति सैनन समेत 'बच्चन पांडे' की टीम पहुंची जैसलमेर- जल्द शूटिंग होगी शुुरु


Click it and Unblock the Notifications











