अक्षय कुमार, कृति सैनन समेत 'बच्चन पांडे' की टीम पहुंची जैसलमेर- जल्द शूटिंग होगी शुुरु
बेल बॉटम और अतरंगी रे के बाद अब अक्षय कुमार अपनी तीसरी फिल्म की ओर बढ़ चुके हैं। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले बन रही फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग 6 जनवरी से जैसरमेर में शुरु होने वाली है। लिहाजा, शनिवार को फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मुंबई से रवाना हो चुके हैं। पूरी टीम चार्टर्ड प्लेन से जैसरमेर पहुंची है, जिसकी एक तस्वीर शेयर की गई है।
फोटो शेयर करते हुए वर्धा नाडियाडवाला ने लिखा, "पूरी तैयारियां हो गई हैl हम जैसलमेर के लिए रवाना हो रहे हैं। बच्चन पांडे की पूरी कास्ट और क्रू तैयार है। यह एक मजेदार फिल्म होगी।"

हालांकि इस तस्वीर में अक्षय कुमार की कमी है। अक्षय सीधे 6 को फिल्म के सेट पर पहुंचेंगे। 'बच्चन पांडे' 22 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब इसे सीधे दिसंबर 2021 तक के लिए आगे कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि डाइरेक्ट करेंगे फरहाद सामजी। फिल्म में अक्षय के साथ दिखेंगी कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज़, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर।
सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई जांच को लेकर उद्धव ठाकरे और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दिया बयान


Click it and Unblock the Notifications











