सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई जांच को लेकर उद्धव ठाकरे और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दिया बयान

सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान मुंबई पुलिस पर काफी आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने इस घटना को देखते ही सुसाइड का मामला बता दिया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया था। सुशांत के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराया था, जिसके बाद केस सीबीआई को सौंपा गया। अब सीबीआई की जांच और नतीजे में हो रही देरी पर तंज कसते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा, कुछ निहित स्वार्थों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को छह महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एजेंसी ने केस पर अपडेट देते हुए कहा कि, तकनीक की मदद से और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

Sushant Singh Rajput

इस बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुशांत केस को कहा कि सीबीआई जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेगी जो हमारी जांच से अलग नहीं होगा। इस केस में मुंबई पुलिस को कुछ लोगों ने निहित स्वार्थ के लिए बदमान करने की कोशिश की, जबकि सुप्रीम कोर्ट तक के माना था कि हमने मामले की जांच प्रोफेशनल तरीके से की थी।

इससे पहले नये साल के मौके पर पुलिस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुंख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुंबई पुलिस को बदनाम करने की पूरी कोशिश की लेकिन अब उन सभी का मुंह बंद हो गया है।

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत का मृत शरीर उनके मुंबई आवास में पाया गया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहकर रिपोर्ट किया गया था, लेकिन सुशांत के परिवार के हत्या की आशंका जताई और एफआईआर रिपोर्ट की। जिसके बाद से इस केस पर सीबीआई की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X