TMKOC: दयाबेन के रोल में नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी, कई महीनों तक ऑडिशन लेने के बाद मिली नई एक्ट्रेस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के रूप में दिशा वकानी का किरदार काफी लोकप्रिय किरदार है। एक्ट्रेस के शो छोड़ने के सात साल बाद भी, दर्शकों को अभी भी उन्हें वापस देखने की उम्मीद है। जहां बीच-बीच में दिशा की वापसी की खबरें आती रहती हैं, वहीं अब निर्माताओं ने पुष्टि कर दी है कि वे जल्द ही दयाबेन के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं।
शो के प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी ने दयाबेन की वापसी को लेकर बताया- "दयाबेन के किरदार को रिप्लेस करना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि वह एक प्रतिष्ठित किरदार है। पिछले 7 सालों से लोग दयाबेन को शो में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अब भी चाहते हैं कि दिशा वकानी यह भूमिका निभाएं और हम उनके संपर्क में हैं।
सोहिल ने कहा, "वह असित (मोदी) सर के भी संपर्क में हैं। फिलहाल, दिशा जी अपने 2 बच्चों के साथ अपनी निजी जिंदगी का आनंद ले रही हैं, लेकिन यह किरदार उनके दिल के भी बहुत करीब है।"
यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि इस काम से भी खूब कमाती हैं रुपाली गांगुली, चारो ओर से आता है पैसा
आगे बताते हुए, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोजेक्ट हेड ने कहा, "पिछले डेढ़ साल में, हमने इस किरदार के लिए कुछ कलाकारों का ऑडिशन लिया और कुछ ऐसे भी हैं जो दिशा वकानी के करीब भी आ गए हैं। हालांकि, हमारी पहली पसंद अभी भी दिशा जी ही हैं। असित जी ने पिछले कई सालों से इस किरदार का इंतजार किया है क्योंकि वे एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं, वरना कोई निर्माता किसी लोकप्रिय किरदार का इतना इंतजार नहीं करेगा। ऐ
सोहिल ने आगे कहा- "हमने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बड़ी एक्ट्रेस का भी ऑडिशन लिया है। हमें सभी पहलुओं को देखना होगा कि क्या वह जेठालाल के साथ ठीक दिखती हैं, उन्हें टप्पू की मां के रूप में भी फिट होना चाहिए। हमने लगभग 15-25 ऑडिशन लिए हैं उनमें से 2-3 असल में काफी अच्छे थे।"
"हमने कुछ कलाकारों को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया है और हम किरदार को पेश करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, हमें ऐसा किरदार मिलेगा जो ऊर्जा से भरपूर होगा क्योंकि हमारी महिलाएं (गोकुलधाम से) भी दयाबेन को याद कर रही हैं। इस कैरेक्टर की अनुपस्थिति के कारण, 'महिला मंडल' के आसपास कम कहानियां बनाई जा रही हैं। एक बार जब हमें किरदार वापस मिल जाएगा, तो हम भी ज्यादा कहानियां बनाना शुरू कर देंगे। दर्शकों के साथ-साथ, हम भी दयाबेन को वापस पाने के लिए उत्सुक हैं। हमें दयाबेन देखने को मिल सकती है इस साल या फिर अगले साल की शुरुआत में।


Click it and Unblock the Notifications