Offoo.. फिल्मों के बाद सनी लियोन वापस करेंगी वही काम!

[टेलीविजन] सनी लियोन की फिल्मों की बात करें तो अप्रैल और मई में इनकी तीन फिल्में आने वाली है। लिहाजा कहा जा सकता है कि ये 2 महीने सनी लियोन धमाल करने वाली हैं। 'एक पहेली लीला' में जहां सनी इंडियन लुक में नजर आ रही हैं, वहीं 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मस्तीजादे' में सुपरहॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

लेकिन इसके बाद शायद सनी फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती हैं। और वापस वहीं लौट रही हैं जहां से वे फिल्मों में आईं थी। एक मिनट.... इससे पहले कि आप दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दें, आपको बता दें कि सनी वापस टेलीविजन की ओर लौट रही हैं।

''पुनर्जन्म लेकर मैं सलमान खान बनना चाहूंगी''

जी हां, सनी लियोन एक बार फिर यूथ डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' के आठवें सीजन में बतौर होस्ट नजर आएंगी। सनी ने बयान जारी कर कहा, ''हां, मैं एक बार फिर 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' में होस्ट की भूमिका निभाने जा रही हूं। एमटीवी के साथ काम करना हमेशा ही अच्छा होता है। पिछला सीजन भी होस्ट कर बहुत अच्छा लगा।''

Video: 'कुछ कुछ लोचा है' में सनी लियोन का पानी वाला डांस SONG

उन्होंने कहा, मैं यह जानकर बहुत रोमांचित थी कि यह शो पिछले साल टॉप पर था। इस बार जब एमटीवी ने दोबारा मुझसे इस शो की मेजबानी करने के लिए संपर्क किया तो मैंने हां कर दी।"

बहरहाल, उम्मीद है कि सनी लियोन के फैंस एक बार फिर उन्हें छोटे पर्दे पर देखकर खुश होंगे।

विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X