Tv पर सुनाई देगी सनी लियोन की 'आहट'..बिपाशा से छिना मौका!
[टेलीविजन] फिल्मों में हॉरर के बाद अब बारी टीवी की। जी हां, टेलीविजन के सबसे पॉपुलर हॉरर शो 'आहट' में सनी लियोन दिखाई देंगी। आखिरकार फिल्मों के बाद सनी लियोन ने टेलीविजन में भी एंट्री ले ही ली। आपको बता दें, सनी लियोन 'आहट' की आगामी कड़ी में बतौर गेस्ट नजर आएंगी।
'आहट' के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने एक बयान में कहा कि, 'सनी को एक एपिसोड में लेने की बहुत अर्से से बात चल रही थी। लेकिन वह काम से संबंधित अपनी डेट्स और अन्य व्यस्तताओं की वजह से 'आहट' की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाई थीं। लेकिन वह आखिरकार तैयार हो गईं और एपिसोड की शूटिंग के लिए हमें समय दे दिया है।'
जाहिर है बेबी डॉल के फैंस इस खबर से काफी खुश होंगे। आखिर उन्हें छोटे पर्दे पर सनी लियोन को देखने का मौका जो मिलेगा। वैसे अब देखना दिलचस्प होगा कि इस एपिसोड में सनी लोगों को डराती दिखेंगी या खुद भूत के चंगुल में फसेंगी?
पढ़ें- सनी लियोन का 'सत्यम शिवम सुंदरम' लुक..
वहीं, कुछ दिनों पहले खबर यह भी आई थी कि इस सीजन के आहट के पहले एपिसोड में हॉरर क्वीन बिपाशा बसु आने वाली हैं। बहरहाल, यह खबर महज अफवाह ही साबित हुई। बिपाशा तो नहीं लेकिन अब सनी लियोन का आहट में दिखना तो फाइनल हो गया है। माना जा रहा है कि दर्शकों को अगले सप्ताह तक 'आहट' में सनी दिखेंगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

