फ्लॉप सुनील को कपिल ने दिया गलती सुधारने का मौका

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जब कलर्स के हिट शो 'कॉमेडी नाइट् विद कपिल' को छोड़ा था तो एक नये विवाद को जन्म दिया था। कहा गया कि शो को होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा से ज्यादा पैसे की मांग के कारण सुनील उर्फ गुत्थी को शो से निकाल दिया गया है। फिर खबर आयी कि कलर्स चैनल वालों को सुनील के नखरे और दबंगई रास नहीं आयी।

इसलिए उन्हें शो से आउट करके एक नोटिस पकड़ा दिया गया है जिसमें कहा गया था कि वो अब गुत्थी का रोल कहीं नहीं कर सकते हैं।जिसके बाद तो सुनील ग्रोवर को बेचारा और कपिल शर्मा और कलर्स को दबंग बनाकर काफी कुछ लिखा और दिखाया गया। सुनील ने कपिल के मुकाबले अपना नया शो 'मैड इन इंडिया' लांच किया लेकिन शो ने सुनील की सारी हवा निकाल दी और शो लगातार फ्लॉप ही चल रहा है।

Pics: अमिताभ-लता संग बर्थडे मनाकर गंगा नहाए कपिल

जिसको लेकर कपिल शर्मा भी काफी परेशान और दुखी दिखे। उनकी ओर से हमेशा कहा गया है कि वो कभी नहीं चाहते थे कि सुनील उनका शो छोड़े। इस बात को एक बार फिर से कपिल शर्मा ने दोहराते हुए कहा कि अगर अभिनेता सुनील ग्रोवर धारावाहिक में लौटने का निर्णय करें तो वह उनका स्वागत करेंगे।

कपिल ने यह बात गुरुवार को हास्य कलाकार सुनील पाल की वीडियो 'वोट फॉर सुनील पाल' के लोकार्पण के लिए रखे एक कार्यक्रम में पत्रकारों को बताया, "अगर उनकी लौटने की इच्छा है तो उनका बहुत बहुत स्वागत है। मैंने कभी नहीं चाहा कि वह जाएं, बल्कि यह उनका खुद का फैसला था।"

जिसके बाद चर्चा गर्म है कि सुनील की गुत्थी बनकर वापसी हो सकती है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' क्योंकि गोविंदा, करिश्मा कपूर और योग गुरु बाबा रामदेव सरीखी हस्तियों की उपस्थिति के बावजूद 'मेड इन इंडिया' को टीआरपी नहीं मिली है जिसके बाद स्टार प्लस वालों ने भी फैसला कर लिया है कि अगर शो की टीआरपी बढ़ी नहीं तो वो शो 'मेड इन इंडिया' को ऑफ एयर कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X