गाने के शो में करीना जैसी साइज़ ज़ीरो दिखने का क्या काम?
[टेलीविजन] सुनीधि चौहान आजकल साइज़ ज़ीरो फिगर बनने की राह पर चल पड़ी हैं और ये सब हो रहा है उनके आने वाले शो वॉइस ऑफ इंडिया की तैयारी में। सुनीधि इस शो के लिए अपने लुक पर पूरा ध्यान दे रही है। और वो अपने स्टाईल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। शो में वो क्रॉप टॉप्स में दिखेंगी और उनके आउटफिट्स बिल्कुल लेटेस्ट फैशन के होंगे।
कुछ समझ आया? हमें भी नहीं। आखिर गाने के शो में इतनी स्टाईलिंग का क्या काम। सुनीधि चौहान इस शो में गुरू बनी हैं। और एक टीम की ज़िम्मेदारी उनकी होगी। फिर हमें याद आई मोनाली ठाकुर की। जिनकी स्टाईल और खूबसूरती ने उन्हें लिटिल चैंप्स के जज के तौर पर काफी लोकप्रियता दिलाई।
[एक थप्पड़, एक कंट्रोवर्सी और एक आईटम के बाद TV पर डेब्यू!]
खैर, सुनीधि चौहान को उनके फैन्स कैसे भी पसंद करेंगे। इसके लिए उन्हें साईज़ ज़ीरो तक सुपर डायटिंग करने की कोई ज़रूरत नहीं है। इस शो में सुनीधि चौहान के अलावा हिमेश रेशमिया, मीका और शान भी दिखेंगे।
[झलक दिखला जा: शो पर थिरकेंगी कलर्स चैनल की दो बहुएं]


Click it and Unblock the Notifications












