पाक चैनलों ने खरीदा बिग बास और जोधा अकबर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के टीवी चैनल भारत से जमकर कंटेट खरीदते हैं। वे हर साल करीब 35-40 करोड़ रुपये का कंटेट खरीदते हैं भारत से। भारत के कुछ सीरियल जैसे बिग बास, जोधा अकबर, साथ निभाना साथियारे सरहद के उस पार भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं।

Pakistani television channels buying Indian shows like Bigg Boss and Jodha Akbar

सरहद के आरपार हो ये रहा है कि जो सीरियल भारत में हिट हो जाते हैं, उन्हें पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जाता है। पाकिस्तान के सीआरवाई टीवी चैनल के चीफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये बात कही।

भारतीय कंटेट

जियो टीवी भी पाकिस्तान का मशहूर टीवी चैनल है। इस समूह का एक चैनल है जियो कहानी। इस पर भी भारतीय कंटेट धड़ल्ले से चलता है। जानकारों ने बताया कि भारतीय कंटेट जियो टीवी पर करीब 20 फीसद चलता है। बाकी पाकिस्तानी कंटेट होता है।

फिल्में लोकप्रिय

पाकिस्तान के मशहूर लेखक नजर अब्बास ने कुछ समय पहले अपनी दिल्ली यात्रा के समय बताया कि उनके देश में भारतीय फिल्में और सीरियल खास तौर बहुत पसंद किए जाते हैं। वे कहते हैं कि चूंकि दोनों देशों का समाज एक ही जैसा है। इसलिए सरहद के उस पार भी भारतीय सीरियल बहुत पसंद किए जाते हैं।

बता दें कि हाल के दौर में पाकिस्तान के बहुत से सीरियल भारत के कुछ चैनल दिखा रहे हैं। उन्हें भी भारत में खासा पसंद किया जा रहा है। यानी की सरहद के आरपार एक-दूसरे का कंटेट पसंद किया जा रहा है। पर भारतीय टीवी चैनल पाकिस्तान से इतना कंटेट नहीं लेते जितना वे हम से लेते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X