कैंसर से लड़ रहीं हैं राखी सावंत की मां- मदद के लिए आगे आए सोहेल खान, कहा- 'कोई भी जरूरत हो तो मुझे कॉल करो'
अभिनेत्री राखी सावंत की मां कैंसर से लड़ रही हैं। हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड से मदद मांगी थी। जिसके बाद सलमान खान के भाई साहेल खान सामने आए हैं और उन्होंने वीडियो शेयर कर राखी से किया सपोर्ट का वादा किया है। सोहेल ने कहा- मां के इलाज के लिए किसी भी चीज की जरूरत हो सीधा मुझे फोन करो।
बता दें, राखी की मां जया सावंत की इस समय मुंबई के एक अस्पताल में कीमोथैरिपी चल रही है। सलमान और सोहेल के अलावा कविता कौशिक, विंदू दारा सिंह, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ जैसे कई सेलिब्रिटीज ने भी राखी को अपना सपोर्ट दिया है।

कुछ दिनों पहले राखी ने अस्पताल से मां की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसके साथ उन्होंने लोगों से आग्रह किया था कि वो उनकी मां के लिए दुआ करें।
जिसके बाद सोहेल खान ने एक वीडियो शेयर कर राखी की मां के जल्द ठीक होने की दुआ की। साथ ही अपना पूरा सपोर्ट देने की बात भी कही। सोहेल के इस वीडियो को राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर कैप्शन में लिखा, "वर्ल्ड के मेरे बेस्ट भाई, सोहेल भाई, सलमान भाई।"
गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर संजय लीला भंसाली और अजय देवगन, आज से शूटिंग शुरु- देंखे तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











