गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर संजय लीला भंसाली और अजय देवगन, आज से शूटिंग शुरु- देंखे तस्वीर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अब अजय देवगन भी जुड़ चुके हैं। फिल्म के सेट से एक तस्वीर बाहर आई है, जहां भंसाली और अजय देवगन साथ खड़े दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लगभग 22 सालों के बाद ये निर्देशक- एक्टर की जोड़ी साथ आने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिख रही हैं।
अजय देवगन ने आज से गंगूबाई की शूटिंग शुरु कर दी है। मुंबई में फिल्म के लिए भव्य सेट बनाया गया है। जहां आलिया के साथ अजय देवगन के कुछ महत्वपूर्ण सीन शूट किये जाने हैं।

इस साल अजय देवगन और आलिया भट्ट दो फिल्मों में साथ दिखने वाले हैं- गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर (RRR).. हाल ही में गंगूबाई का टीजर रिलीज किया गया, जिसकी काफी तारीफ की जा रही है। कोई शक नहीं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
एक ही फ्रेम में नजर आए सलमान खान, गोविंदा से लेकर श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, 'Mega सेल्फी'


Click it and Unblock the Notifications











