मुझे नाचना नहीं नचाना आता है: सानिया मिर्जा
भारत की टेनिस सनसनी और पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा ने कहा कि उनके शौहर शोएब मलिक उनसे अच्छे डांसर है, उन्हें तो डांस करने में शर्म आती है। हालांकि उन्होंने हंसते हुए कहा कि वैसे वो नाचने से अच्छा काम नचाने का करती हैं। आपको बता दें कि सानिया-शोएब के नाचने की बात इसलिए हो रही है क्योंकि दोनों मियां-बीवी नच बलिए5 में प्रतिभागी बन कर आ रहे हैं।
मालूम हो कि स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 में इस बार पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक के साथ थिरकतीं नजर आयेंगी। इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से।
नच बलिए 5' का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो के जज होंगे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस।
लेकिन जहां शो वालों ने दावा किया है कि सानिया-शोएब के आने से शो की टीआरपी बढ़ जायेगी वहीं वनइंडिया के कुछ पाठकगण इस बात से खासा नाराज हैं। कुछ लोगों ने तो इस खबर के बाद हमारे कमेंट बॉक्स में लिख दिया है कि सानिया मिर्जा को इस शो में नहीं आना चाहिए क्योंकि उन्होंने शादी के बाद कोई कीर्तिमान स्थापित नहीं किया है। यहां तक की उनका खेल भी प्रभावित हुआ है। इसलिए शो वालों को उन्हें प्रोग्राम में शामिल नहीं करना चाहिए।

Click it and Unblock the Notifications












