Exclusive: नच बलिए में सानिया-शोएब के आने से लोग दुखी
जब से खबर आयी है कि स्टार प्लस के प्रचलित डांस रियलिटी शो में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक आने वाले हैं तब से लोगों में खुशी की लहर नहीं बल्कि नाराजगी की लहर है। वनइंडिया के पाठकगणों ने इस बारे में गु्स्सा जाहिर किया है। कुछ लोगों ने तो इस खबर के बाद हमारे कमेंट बॉक्स में लिख दिया है कि सानिया मिर्जा को इस शो में नहीं आना चाहिए क्योंकि उन्होंने शादी के बाद कोई कीर्तिमान स्थापित नहीं किया है। यहां तक की उनका खेल भी प्रभावित हुआ है। इसलिए शो वालों को उन्हें प्रोग्राम में शामिल नहीं करना चाहिए।
मालूम हो कि स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 में इस बार पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक के साथ थिरकतीं नजर आयेंगी। इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से। सानिया-शोएब के प्रोग्राम में आने की औपचारिक घोषणा आज कर दी जायेगी।

आपको बता दें कि नच बलिए के चारों सीजन काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में इस बार भी शो के हिट होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन सानिया-शोएब के नाम पर तो लोग इस कदर नाराज हो गये हैं, देखते हैं शो का क्या हाल करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











