गौरी की Warning के बावजूद साथ काम करेंगे शाहरूख - प्रियंका

कंट्रोवर्सी कैसे बनाई जाती है ये तो कोई कलर्स चैनल से सीखे। सलमान खान और बिग बॉस की कंट्रोवर्सी तो याद ही होगी। अब ताज़ा खबर ये है कि कलर्स पर जल्द शुरू होने वाले इंडियाज़ गॉट टैलेंट के वर्ल्ड स्टेज को होस्ट करेंगे शाहरूख खान। लेकिन इससे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी को होस्ट होंगी प्रियंका चोपड़ा। क्या हमने सही सुना!

जी हां डॉन की शूटिंग के दौरान शाहूरुख और प्रियंका की खबरों को सबने चटकारे लेकर पढ़ा लेकिन सारी गॉसिप पर पानी डाला गौरी खान ने। शाहरूख को मिला अल्टीमेटम और प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी काम न करने की उन्होंने कसमा खा ली। वैसे भी शाहूरूख का नाम सुनते ही प्रियंका इतना ब्लश क्यों करती हैं ये तो हम भी नहीं जानते। खैर अब ये दोनों वापस साथ आएंगे तो सुर्खियां तो बननी ही थीं।

पढ़िए: 2015 बेस्ट सिंगर में कैसे पहुंचा प्रियंका का नाम

लेकिन ज़रा रूकिए...शाहरूख ने गौरी से किया कोई वादा नहीं तोड़ा। खबरों की मानें तो शाहरूख और प्रियंका दोनों अलग अलग शूट करेंगे और साथ में स्टेज पर नहीं दिखेंगे। अब ये ज़्यादा बड़ी खबर है। इसका मतलब है कि पहले जो अफवाहें उड़ीं उनमें कुछ तो सच्चाई थी।

इस शो के कुछ हिस्सों में जैकलीन फर्नांडीज़ भी दिखाई देंगी। वरूण धवन शो पर परफॉर्म करते नज़र आएंगे। वाकई इंडिया हैज़ गॉट टैलेंट!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X