हैप्पी न्यू ईयर देखने आए..द शौकीन्स देखकर गये
सुना था कि ऐसा होता है..कई बार सिनेमाहॉल में फिल्म देखने कोई नहीं पहुंचता और फिल्म का शो कैंसिल हो जाता है। लेकिन ये नहीं सोचा था कि हमारे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म के साथ कभी ऐसा हो सकता है। जिनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 25 साल से मुंबई के थियेटर से उतरी नहीं आज उनकी ही फिल्म का शो इसलिए कैंसिल कर दिया गया क्योंकि कोई फिल्म देखने नहीं पहुंचा।
जी हां,सुनने में जरुर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यही सच है। हुआ कुछ यूं कि नोएडा शहर के सेक्टर 18 में स्थित धर्म पैलेस मॉल में हैप्पी न्यू ईयर देखने पहुंचे बृजेश यादव व गरिमा यादव को फिल्म की टिकट नहीं दी गयी क्योंकि सिर्फ दो लोग ही फिल्म देखने पहुंचे थे। हालांकि बुक माई शो साइट पर हैप्पी न्यू ईयर का 9 बजकर 20 मिनट का शो मौजूद था लेकिन सिनेमाहॉल पहुंचने पर फिल्म की टिकट नहीं दी गयी।
मजबूरी में बृजेश और रागिनी को अक्षय कुमार की द शौकीन्स देखनी पड़ी। तो इस वाक्ये को सुनने के बाद तो आपको भी समझ आ गया होगा कि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म कैसी होगी जिसे देखने कोई सिनेमाहॉल नहीं पहुंचा। खैर इसी बहाने अक्षय कुमार की द शौकीन्स के दर्शक तो बढ़ गये। मजबूरी में द शौकीन्स देखने गये बृजेश व रागिनी को भी द शौकीन्स काफी पसंद आई।
तो किंग खान जरा इस पहलू पर भी नज़र डालिये कि सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा लेने से ही फिल्म को सफल नहीं माना जा सकता। जिस फिल्म को रिलीज हुए मात्र 20 दिन हुए हों और उसके शो इसलिए कैंसिल हो जाएं कि दर्शक नहीं हैं तो इससे बड़ी असफलता और क्या होगी।


Click it and Unblock the Notifications












