Wow: कॉमेडी नाइट्स में साथ आएंगे शाहरूख- काजोल
शाहरूख खान और काजोल को साथ देखे काफी समय हो गया न!! शाहरूख के फैंस के लिए इससे बड़ी और क्या खबर हो सकती है कि एक बार फिर हम राहुल और अंजलि की जोड़ी को जल्द देख पाएंगे। लेकिन इस बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि ये साथ दिखेंगे टेलीविजन पर।
90 के दशक और उसके बाद कई सालों तक शाहरूख और काजोल की जोड़ी ने बॉलीवुड पर राज किया है। इनकी जोड़ी फिल्म को सुपरहिट कराने का फॉरम्यूला हुआ करती थी। लेकिन एक्टर अजय देवगन के साथ शादी के बाद काजोल ने फिल्में करना कम कर दिया। हालांकि इन दोनों को आज भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलता है।
बहरहाल, शाहरूख-काजोल जोड़ी इस बार साथ आ रही है कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में। दरअसल ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें के1000 सप्ताह पूरे होने के मौके पर यह जोडी कपिल शर्मा के साथ कलर्स चैनल पर नजर आएगी। इस एपिसोड की शूटिंग 30 नवंबर को फिल्म सिटी होगी।
पूरी उम्मीद है कि कॉमेडी नाइट्स का यह एपिसोड कई मायनों में अहम होगा। डीडीएलजे फैंस ने तो शायद इस एपिसोड का इंतजार करना भी शुरू कर दिया होगा।


Click it and Unblock the Notifications












