SELFIE ALERT: शाहिद, सैफ और कैटरीना की ये सेल्फी....फ्रेम कर ली जाए!
जब दो सितारों के बीच ऑल इज़ वेल हो जाता है तो काफी अच्छा लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ झलक दिखला जा के सेट पर । यहां सैफ अली खान और कैटरीना कैफ फैंटम को प्रमोट करने पहुंचे थे और शो के जज हैं शाहिद कपूर। तो तीनों ने मौके का फायदा उठाया और क्लिक की ये शानदार सेल्फी। वैसे तो शाहिद और सैफ के बीच कभी ऐसी कोई अनबन नहीं रही लेकिन थोड़ा तो अजीब लगता होगा...है ना...
लेकिन अब जब दोनों स्टार्स एक साथ विशाल भारद्वाज की रंगून में काम करने वाले हैं। शाहिद करीना के साथ भी उड़ता पंजाब में काम कर रहे हैं और इसके पहले आईपीएल लॉन्च के दौरान शाहिद सैफ ऋतिक के साथ पार्टी भी कर चुके हैं तो ज़रूर सब कुछ नॉर्मल हो ही चुका है। लेकिन इस फ्रेम में कैट और शाहिद को देखकर अब उन दोनों को एक फिल्म में देखने का मन ज़रूर कर जाएगा ;)
[BOX OFFICE: सलमान 2 अजय सबकी फिल्में हाईजैक करेंगे ये YOUTH स्टार्स!]


Click it and Unblock the Notifications




