शादी के बाद.. फिर करीना के संग नजर आएंगे शाहिद!
[टेलीविजन] शाहिद कपूर टीवी रिएलिटी डांस शो झलक दिखला जा-8 में बतौर जज दिखाई देंगे, यह तो सबको पता है। लेकिन उम्मीद है कि सालों बाद हमें शाहिद और करीना कपूर की जोड़ी की देखने को मिलने वाली है। जी हां, आश्चर्य में रह गए न..

तो बता दें कि इसी महीने करीना कपूर और सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज होने वाली है। जिसका जोर शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। जहां सलमान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और अन्य शोज में प्रमोशन करना शुरू कर चुके हैं, उम्मीद है कि करीना उन्हें जल्द ही ज्वॉइन करने वाली हैं।
अब झलक दिखला जा, जबकि एक पॉपुलर रिएलिटी शो है। बजरंगी भाईजान की टीम वहां भी जरूर पहुंचेगी। सूत्रों की मानें तो सलमान और करीना दोनों ही झलक के सेट पर दिखाई देने वाले हैं। लिहाजा, यदि ऐसा होता है तो शादी के बाद हम पहली बार करीना और शाहिद को साथ साथ देख पाएंगे।
SAD: सलमान खान के साथ खत्म होगा 'कॉमेडी नाइट्स..' का सफर
वहीं, शाहिद- करीना के अलावा वहां सलमान और करण जौहर जैसे सेलिब्रिटी भी मौजूद रहेंगे, जो मजाक करने के लिए कितने पॉपुलर हैं, यह कहने की जरूरत नहीं। कुल मिलाकर यह काफी दिलचस्प होने वाला है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


