OMG: इस टीवी एक्ट्रेस ने शाहरूख खान के साथ शूट को कहा NO!
जो इस टीवी एक्ट्रेस ने किया है उसके लिए हिम्मत चाहिए। वो भी तब जब आपके पास शाहरूख खान के साथ शूट करने का मौका हो। वो भी तब जब आप शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन हों। लेकिन सरगुन मेहता के लिए सबको ज़ोरदार तालियां बजानी चाहिए। क्योंकि उन्होंने चैनल की मुश्किल में अपना चांस छोड़ चैनल की मदद की।
बात हो रही है कलर्स पर शुरू होने वाले शो फराह की दावत की। इस शो में सेलिब्रिटी फराह खान के लिए खाना बनाते दिखेंगे और सरगुन को चुन लिया गया शाहरूख खान के साथ खाना बनाने के लिए। इस मौके को पाकर सरगुन बहुत खुश हुईं।
लेकिन फराह के सामने मुश्किल तब आई जब अभिषेक बच्चन के साथ शूट करने वाली हीरोइन गायब हो गईं। ऐसे में सरगुन ने मदद का हाथ बढ़ाया और अभिषेक बच्चन के साथ एपिसोड शूट कर लिया।
ALSO SEE: टीवी पर लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं RK, कौन बनेगी हीरोइन?
हालांकि फराह खान को सरगुन का ये प्रोफेशनेलिज़्म बहुत पसंद आया और उन्होंने शाहरूख के एपिसोड में सरगुन को ऑडियंस बनने के लिए इन्वाइट किया जिस पर सरगुन ने बहुत ही प्यार से मना कर दिया।
उनका मानना था कि वो शाहरूख से किसी फैन की तरह नहीं मिलना चाहती। पर वो उस मौके का इंतज़ार ज़रूर करेंगी जब उन्हें शाहरूख खान के साथ काम करने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications
