..................... Alia Bhatt and Gautam Gulati enjoy a kitchen date on Farah Ki Daawat - Hindi Filmibeat

PICS: फराह खान के किचन में गौतम गुलाटी और आलिया भट्ट का 'दावत-ए-इश्क'

फराह खान बॉलीवुड की एक नंबर है और कुछ भी कर सकती है। इस बार उन्होंने बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी का वैलेन्टाइन डे परफेक्ट बना दिया आलिया भट्ट के साथ एक किचन डेट करा कर। नहीं समझे? बात हो रही है फराह खान के नए शो फराह की दावत की जहां वैलेन्टाइन डे पर गेस्ट बनकर आए गौतम गुलाटी और आलिया भट्ट।

गौतम गुलाटी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आलिया भट्ट पर क्रश है और उनके जैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे। बस फराह खान का खुराफाती दिमाग शांत कैसे बैठ सकता था। उन्होंने अपने शो के लिए दोनों को बुलावा भेज दिया।

अब खाने से किसे परहेज़ है। और जब आपके साथ आलिया भट्ट् हो तो फिर क्या कहने। तो दोनों ही युवा सितारों ने फराह के किचन में की ये डेट जहां गौतम पकाते ही नज़र आए और आलिया खाना खाते। हालांकि ये मानना पड़ेगा कि दोनों ही साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे थे। हम पर यकीन नहीं आता तो तस्वीरों में देखिए कि खाना छोड़कर फराह की दावत में क्या क्या पक रहा था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X