सपना हरियाणवी की बेटे की पहली तस्वीर हुई वायरल? लोग बोले तैमूर से भी ज्यादा क्यूट!
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी उत्तर भारत में कितनी ज्यादा मशहूर हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी पहचान पूरे देश में हो गई थी। हाल ही में उनको लेकर शादी खबर आई थी और इसके बाद से ही लगातार लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट कर रहे हैं। पता चला था कि सपना चौधरी हाल ही में मां बनी हैं। सबके लिए बात इसलिए चौंकाने वाली थी क्योंकि उन्होने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।
लेकिन अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको सपना चौधरी का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि इस तस्वीर को लेकर किसी तरह से आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है कि ये क्यूट सा बच्चा कौन है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर में नजर आ रहा क्यूट बेबी सपना चौधरी और वीर साहू का बेटा हैं। इस बच्चे की तस्वीर सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
जल्द शुरु होगी फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग, यशराज स्टूडियो के बाहर नजर आईं मानुषी छिल्लर


Click it and Unblock the Notifications