जल्द शुरु होगी फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग, यशराज स्टूडियो के बाहर नजर आईं मानुषी छिल्लर
कोरोना काल के दौरान कुछ ऐसी फिल्में थीं जो कि शुरु होनी थीं लेकिन नहीं हो पाई। लेकिन अब एक एक करके सभी फिल्मों की शूटिंग शुरु हो रही है। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में चल रही है सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' जिसकी नई अपडेट सामने आई है। खबर है क इस फिल्म की शूटिंग किसी भी दिन शुरु होने वाली है और इस फिल्म में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं।
हाल ही में मानुषी छिल्लर की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो यशराज फिल्म्स स्टूडियोज के बाहर नजर आ रहीं थीं और मीडिया के कैमरों में कैद हुईं थीं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के लिए वो ऑफिस पहुंची थीं।

ऐसा माना जा रहा है कि अपने किरदार संयोगिता की तैयारी के लिए स्टूडियो पहुंचीं थीं। इस फिल्म को निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं और मानुषी की मुलाकात उन्ही से हुई थी।
बात करें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार की तो अभी तक वो फिल्म बेल बॉटम को लेकर चर्चा में थे और विदेश में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो एक समय में कई फिल्में करते हैं।
रिलीज की बात करें तो उनकी फिल्म लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी को लेकर चर्चा है। लक्ष्मी बम भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है लेकिन सूर्यवंशी थिएटर में ही रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications