बिग बॉस को लेकर बेहद उत्साहित हैं सल्लू के बड़े भाई संजय दत्त
उन्होंने कहा है कि इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो वो काफी ज्यादा खुश हो गये और उन्होंने तुरंत हां कर दी। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि सल्लू मेरा छोटा भाई है और छोटे भाई के साथा हमेशा काम करने में मजा आता है। उम्मीद हैं लोग हमें पसंद करेगें। आपको बता दें संजय दत्त का पहला रियलिटी शो है जिसमें वो होस्ट का काम करेगें। एक तरह से संजय दत्त इस शो से टीवी पर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले खबर आ रही थी कि सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड की व्यस्तता के चलते उनकी जगह संजू बाबा को शो के होस्ट के लिए चुना गया था। सलमान ने ही अपनी जगह संजू को लेने की बात कही थी लेकिन अब दोनों साथ-साथ बिग बॉस को होस्ट करेगें। शो की अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि दोनो भाई किस तरह बिग बॉस के मंच पर अपनी छटा बिखेरेगें। उम्मीद की जा सकती है कि यो दोनों वैसा ही धमाल करेगें जैसे कि वो फिल्मों में करते आये हैं।गौरतलब है कि सलमान और संजय दत्त ने एक साथ 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी सुपर डूपर हिट फिल्म दी थी, जिसका आज तक भी कोई तोड़ नहीं है।
;

Click it and Unblock the Notifications












