संजय-सलमान की जोड़ी लगायेगी बिग-बॉस 5 में आग!

Salman Khan, Sanjay Dutt
संजय दत्त और सलमान खान के बीच की कमेस्ट्री काफी अच्छी मानी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ-साथ काम किया है, लोगो को इनके बीच की जुगलबंदी भी काफी अच्छी लगती है। शायद इसलिए एक बार फिर से ये दोनों साथी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। खबर आ रही है कि संजय दत्त और सलमान खान दोनों संयुक्त रूप से बिग बॉस 5 को होस्ट करेगें।

सलमान-संजय का डबल-धमाल

पहले खबर आ रही थी कि सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड फ्लोर पर है, जिसके चलते वो काफी व्यस्त हैं। इसलिए सल्लू ने आयोजकों को संजय दत्त का नाम सूझाया था कि वो उनकी जगह संजू बाबा को शो के लिए तैयार कर लें। और आयोजकों ने उनकी सुन भी ली थी, लेकिन अब आयोजकों ने अपनी सुनाय़ी है और कहा है कि सलमान-संजू दोनों ही साथ-साथ इस शो को होस्ट करेगें। खबर आ रही है कि सलमान ने शायद ये प्रपोजल सुनकर हां भी कर दिया है।

सल्लू-संजय की जोड़ी आग लगा देगी

अगर वाकई में ऐसा होता है तो ये सोने पर सुहागा होगा, पिछले सीजन बिग बॉस ने बदनामी ज्यादा बटोरी थी लेकिन फिर भी ये शो काफी सफल रहा था। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की जोड़ी बिग बॉस के मंच पर वैसे ही आग लगायेगी जैसे कि वो फिल्मों में लगाती हैं।गौरतलब है कि सलमान और संजय दत्त ने एक साथ 'साजन' जैसी सुपर डूपर हिट फिल्म दी थी, जिसका आज भी कोई तोड़ नहीं है। शो की अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X