बिग बॉस 4 से ज्यादा रोमांचक होगा बिग बॉस 5 : संजय दत्त
एक बॉलीवुड का दंबग है तो एक खलनायक। एक चॉकलेटी स्टार रह चुका है तो एक मु्न्ना भाई। हर रूप में लोगों ने दोनों ही सितारों को पलकों पर बिठाया है। पिछली बार का बिग बॉस अपनी लोकप्रियता बटोरने के बजाय बदनामी ज्यादा बटोर ले गया। उम्मीद की जी सकती है कि पिछले सीजन की तरह इस बार का ये सीजन वल्गर नहीं होगा और हंसी के ठहाकों के बीच में एक नये और मनोरंजित शो की शुरूआत होगी।
आपको बता दें कि ये संजय दत्त का पहला रियलिटी शो है जिसमें वो होस्ट का काम करेगें। एक तरह से संजय दत्त इस शो से टीवी पर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। पहले खबर आ रही थी कि सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड की व्यस्तता के चलते उनकी जगह संजू बाबा को शो के होस्ट के लिए चुना गया था। सलमान ने ही अपनी जगह संजू को लेने की बात कही थी लेकिन अब दोनों साथ-साथ बिग बॉस को होस्ट करेगें। शो की अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications












