'मार्डन बहू' से खुशी की वापसी
आपकी चहेती खुशी यानी सानिया ईरानी एक बार फिर से आपके दिलों को धड़काने आ रही हैं शो मार्डन बहू से। जो कि 25 मार्च से सोनी पर शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर से आपको नटखट खुशी छन-छन के रूप में पर्दे पर दिखायी पड़ने वाली हैं।
इस शो में उनके कोस्टार होंगे हमसे हैं लाइफ फेम... वरूण कपूर जो कि सानिया के पति का रोल निभायेंगे। कहा जा रहा है कि शो की कहानी बीते जमाने की ऋषिकेष मुखर्जी की हिट फिल्म खूबसूरत पर आधारित है जिसमें सानिया का रोल बबली रेखा वाला है।
इस शो से खिचड़ी के हिट पेयर सुप्रिया पाठक और अनंग देसाई भी वापसी कर रहे हैं। इस के अलावा शो में टीवी के जाने-पहचाने चेहरें दिखायी पड़ेंगे जिनमें अनुश्री बथाला और जिमि त्रिवेदी प्रमुख हैं।शो के प्रोमो ने लोगों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर दी है देखते हैं कि सानिया इस शो के जरिये इस प्यार को क्या नाम दूं... वाला जादू दोहरा पाती हैं कि नहीं। क्योंकि खुशी के किरदार में तो सानिया ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब देखते हैं कि खुशी-अरनव उर्फ सानिया-बरूण की तरह लोग सानिया-वरूण को पसंद करते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
