डेलनाज़ वफादार होतीं, तो राजीव मेरे पास नहीं आता: सना
लोनावला। बिग बॉस के घर में भयंकर लड़ाई के बीच इश्क की नई दास्तां चल रही है। यक कथित इश्क है राजीव पॉल और सना खान के बीच। राजीव के इन कृत्यों की वजह से उनकी पूर्व पत्नी डेलनाज़ को भी कई खट्टी बातें सुननी पड़ती हैं। अब कलके एपिसोड को ही ले लीजिये। निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान के सामने ऑडीशन के दौरान सना के मुंह से एक कड़वी बात निकल ही गई। सना ने डेलनाज से कहा, "तुम इतनी ही वफादार होतीं, तो तुम्हारा पति आज मेरे पीछे नहीं पड़ा होता।"
वैसे जिस तरह से राजीव-डेलनाज़ के रिश्ते की तुक्का-फजीहत इस बिग बॉस में हुई है, उस हिसाब से देखा जाये तो यह बड़ी बात थी। डेलनाज़ कर राजीव के साथ बैठीं, उन्हें समझाने की काशिश कर रही थीं, तब उनकी आंखों में आंसू दिखे। इन आंसुओं के बात पहली कड़वी बात उर्वशी ने कही। उर्वशी ने कहा, "तुम दोनों ने अपने रिश्तों की जिस तरह से नैशनल चैनल पर धज्जियां उड़ाई हैं, वो गलत था। ऊपर से डेलनाज़ तुम्हारे भाई ने यहां आकर जो किया वो भी गलत था। यही नहीं करेले पर नीम चढ़ाने का काम तुम्हारी मां ने किया। अगर तुम दोनों का तलाक हो गया था, तो बिग बॉस में तुम्हें सिर्फ को-कंटेस्टेंट की तरह रहना चाहिये था। तुम्हें उसके प्रति प्यार या नफरत नहीं जतानी चाहिये थी।"
इसके थोड़ी ही देर बाद जब फराह खान ने एंट्री ली तो घर का माहौल थोड़ी देर के लिये बदल गया। फराह ने अपनी कथित फिल्म 'मृगनैनी' के लिये ऑडीशन लिया। इसी दौरान राजीव और इमाम इस तरह खुलकर नाचे, कि इमाम यह भी भूल गये कि राजीव ने उन्हें मां की गाली दी थी। वहीं डेलनाज ने जब सना की वफादारी पर सवाल किया तो जवाब मिला, तुम इतनी ही वफादार होतीं तो तुम्हारा पति आज मेरे पास नहीं होता।
बात तो आयी-गई हो गई, लेकिन डेलनाज़ के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्हें यह बात बुरी लगी है। चूंकि उस समय फराह मौजूद थीं, इसलिये इस बात पर कोई हंगामा खड़ा नहीं हुआ, अन्यथा एक और चटपटा एपिसोड बन जाता।


Click it and Unblock the Notifications












