अब सलमान का बिगबॉस कन्नड़ में भी
भले ही बिग बॉस को लेकर तरह-तरह की बाते हों लेकिन इसकी लोकप्रियता किसी मामले में कम नहीं हो रही है। आज भी रात के नौ बजते ही बिग बॉस के खास दर्शक कलर्स से चिपक जाते हैं। जिसके कारण तमाम विवादों के बावजूद यह शो टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर बना हुआ है। एक अलग तरह का दर्शक वर्ग बटोरने वाले इस शो से कई गुमनाम हस्तियां फिर से सुर्खियों में आ गयी हैं।
इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब यह शो केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि क्षेत्रिय भाषाओं में भी बनने जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अब यह शो आपको मार्च 2013 से कन्नड़ भाषा में भी दिखेगा। जो कि ईटीवी कन्नड़ में प्रसारित किया जायेगा। इस शो के आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी। इसके लिए कई विवादित कलाकारों से संपर्क भी किया जा चुका है औऱ शो की तैयारी अंतिम दौर में हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि शो को होस्ट कौन करेगा? क्योंकि हिंदी में तो शो की कमान अभिनेता सलमान मियां के हाथ में हैं जिनकी लोकप्रियता के चलते शो सफलता पूर्वक सैर कर रहा है। हिंदी में तो इसका 6ठां एडीशन चल रहा है।
मालूम हो कि बिग बॉस से पहले कौन बनेगा करोड़पति भी क्षेत्रीय भाषाओं में आ चुका है। यह शो भोजपुरी औऱ बंग्ला में बन चुका है। जिसे कि भोजपुरी में शत्रुघन सिन्हा ने और बंग्ला में सौरभ गांगुली ने होस्ट किया था।
आईये आपको बताते हैं बिग बॉस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











