तो क्या बिग बॉस 8 में साथ दिखेंगे सलमान-कपिल!
कलर्स के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 8 का जोरदार आगाज हो चुका है। नये-नये ट्विस्ट और नये-नये प्रयोग वाले इस शो के बारे में खबर आ रही है कि इस शो में आपको सलमान खान के साथ कपिल शर्मा भी नजर आ सकते हैं। शो वाले शो को रोचक बनाने के लिए काफी मसाले डालने को तैयार रहते हैं ऐसे में वो कोशिश कर रहे हैं कि शो के कुछ एपीसोड में सलमान खान के साथ सुपरहिट कॉमेडियन कपिल शर्मा नजर आयें।
जिसके बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वाकई में काफी अच्छा होगा। मैं खुद भी चाहता हूं कि कपिल बिग बॉस में आयें, मैं तो खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं। खैर देखते हैं कि सलमान की इन बातों पर कपिल पर क्या असर होता है और वो क्या फैसला लेते हैं?
सलमान-कपिल में कोल्ड वॉर चल रहा है?
क्योंकि कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि सलमान खान को कपिल शर्मा की कुछ बातें सही नहीं लगी थीं जिसके कारण दोनों में कुछ मनमुटाव चल रहा था।
जानिए सेक्सी करिश्मा क्यों हैं बिग बॉस 8 में?
इसी की वजह से सलमान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' का प्रमोशन कपिल से सुपरहिट शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नहीं किया था जबकि जय हो के समय उन्होंने कपिल शर्मा के साथ लंबी शूटिंग की थी और तब कपिल के शो में दो दिन लगातार सलमान खान दिखायी दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications












