अरमान-तनीषा का ब्रेकअप या पब्लिसिटी स्टंट!
खबर आयी है कि कि एक्टर अरमान कोहली और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी रोमांस करने के बाद अब अलग-अलग होने जा रहे हैं। कहां उनके फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे और कहां अब दोनों के अलग-अलग होने की खबरें आ गई हैं। जिसके बाद भले ही दोनों के फैंस को दुख हो रहा होगा लेकिन इस ब्रेकअप की खबर ने लोगों के दिलों में कई सवाल भी पैदा कर दिये हैं।
बिग बॉस सीजन 7 के हॉट लवर्स तनीषा-अरमान का ब्रेक-अप!
लोगों को अब एक बार फिर से लगने लगा है कि रियलिटी शो में सब कुछ रियल नहीं होता है। दिल्ली निवासी और बिग बॉस प्रेमी रतन शुक्ला ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि अगर शो वालों को अपनी टीआरपी नहीं बढ़ानी हैं तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें अभी ही क्यों आयी जब बिग बॉस सीजन 8 स्टार्ट हुआ है। पहले तो मुझे शक था लेकिन अब मेरा शक यकीन में बदल गया है कि यह सब कुछ एक पब्लिसिटी स्टंड है ताकि इसी बहाने लोग शो के बारे में बातें करें।
अरमान-तनीषा का ब्रेकअप या पब्लिसिटी स्टंट!
ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले वीना मलिक-अष्मित पटेल, गौहर-कुशाल के लिए भी ऐसी ही खबरें आ चुकी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह सब केवल शो को मसालेदार बनाने के लिए किया जाता है।
मालूम हो कि खबर आयी है कि तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के एक करीबी के अनुसार दोनों अब आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों को लगता है कि यह मुमकीन नहीं है इसलिए दोनों अलग होने जा रहे हैं।
आगे की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











