SHOCK: सलमान खान लेंगे शाहिद कपूर की जगह.. इसे कहते हैं धमाका!
[टेलीविजन] जी हां, इसे कहते हैं धमाका.. जो सलमान खान छोटी स्क्रीन पर करने वाले हैं। झलक दिखला जा 8 में अब तक आप शाहिद कपूर को बतौर जज देख रहे हैं, लेकिन बता दें जल्द ही सलमान खान शाहिद की जगह लेने वाले हैं। है न शॉकिंग न्यूज!

सूत्रों की मानें तो सलमान इस रिएलिटी शो में शाहिद की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम जानते हैं इस खबर से जहां सलमान फैंस खुशी से पागल हो रहे होंगे, वहीं शाहिद के चाहने वालों का दिल टूट गया होगा..
FILMY: 20 दिनों में 'बाजीगर' टू 'कल हो न हो'.. सब खेल लेंगी प्रज्ञा!
लिहाजा, पूरी बात बता दें कि यह सिर्फ एक हफ्ते की बात है। जी हां, शाहिद इस हफ्ते कहीं बिजी हैं, जिस वजह से वह शो की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। अफवाहों की मानें तो शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ हनीमून मनाने लंदन जा रहे हैं। अब जबकि शाहिद मौजूद नहीं थे, तो शो के निर्माताओं ने शाहिद की जगह सलमान खान को ले लिया।
अब किसने कहा.. "सलमान खान को मिलना चाहिए नेश्नल एवार्ड''
इतना ही नहीं, बल्कि शो में सलमान खान के साथ सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी भी दिखेंगे। ये तीनों आगामी फिल्म 'हीरो' का प्रमोशन करने के लिए शो में दिखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

