सलमान खान और बिग बॉस 14 की जबरदस्त डील फाइनल- एक्टर की फीस जानकर होश उड़ जाएंगे
बिग बॉस 14 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शो के कंटेंस्टेंट को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, बतौर होस्ट सलमान खान को देखने के लिए उनके फैंस भी उत्साहित हैं। सलमान खान इस शो के 10 सीजन होस्ट कर चुके हैं। अभिनेता का इस शो में जैसा अंदाज होता है, वह फैंस को काफी पसंद है। जिसका अंदाजा शायद चैनल को भी है, इसीलिए वो किसी भी हाल में सलमान को शो का हिस्सा बनाए रखना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के लिए सलमान खान ने अपनी फीस बढ़ा ली है। उनकी फीस सुनकर आपके होश भी उड़ सकते हैं। खबर है कि सलमान खान को इस बार 'बिग बॉस 14' को होस्ट करने के लिए काफी मोटी रकम मिल रही है।

लंबे समय से चर्चा थी कि सलमान इस साल शो से नहीं जुड़ेंगे। लेकिन यह महज अफवाह साबित हुआ। ना सिर्फ सलमान जुड़े, बल्कि इसके लिए भारी भरकम फीस भी ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान को प्रति एपिसोड 20 करोड़ फीस दी जाएगी।
'बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स ना हो तो फ्लॉप मानी जाती है'- सिंगर और निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications