'बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स ना हो तो फ्लॉप मानी जाती है'- सिंगर और निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान बॉलीवुड का काला चेहरा धीरे धीरे सबके सामने आ रहा है। जो बातें पहले दबी जुबान में कहीं जाती थी, अब खुलकर सामने लाया जा रहा है। नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर कई खुलासे होने के बाद अब बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को लेकर बातें सामने आ रही हैं। एक डीजे- सिंगर ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड में बिना ड्रग्स के कोई पार्टी नहीं होती है।
हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना की इस बात पर सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने साथ दिया, जबकि कुछ ने सीधे तौर पर नकार दिया।

वहीं, अब इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड में हर जगह ड्रग्स की जड़ें फैली हुई हैं.. ऐसा इंडस्ट्री के एक इनसाइडर ने रिवील किया है। बॉलीवुड से जुड़े एक कोरियोग्राफर, म्यूजिशियन, डीजे और सिंगर का दावा है कि फिल्म सेलिब्रिटीज अधिकतर कोक (कोकेन) के आदि हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











