SHHHH...चुपचाप कर ली इस एक्ट्रेस ने शादी!
[टेलीविजन] शादियां इस देश में जितनी धूमधाम से होती है उतना ही बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में चुपचाप से हो जाती हैं। अब अगर गपशप गली की मानें तो टीवी की इस सुपरस्टार ने चुपचाप बिना किसी को बताए साथ फेरे ले लिए हैं। बात हो रही है पार्वती यानि साक्षी तंवर और उनकी सीक्रेट वाली चुपचाप शादी की। इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस बात को दी से तीन हफ्ते हो गए पर किसी को भनक नहीं लगी।
जब से साक्षी ने कहानी घर घर की से टीवी पर दिखना शुरू किया था तब से सब उनके जैसी बहू चाहते थे। हालांकि कोई उन्हें बहू के रूप में नहीं चाहता था। हाल ही में खबर थी कि वो अपने बड़े अच्छे लगते हैं के को स्टार समीर कोच्चर को डेट कर रही हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो वो एक बिज़नेसमैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
ALSO SEE: छोटे परदे के शाहरूख-काजोल की रोमांटिक जोड़ी
अब ये बिज़नेसमैन कौन हैं ये तो नहीं पता चल रहा है और साक्षी तंवर ने भी शादी की है या ये महज़ अफवाह है ये भी कोई पुष्ट नहीं कर पा रहा है। वहीं समीर कोच्चर जो आईपीएल की एक्सट्रा इनिंग्स के होस्ट हैं फिलहाल भट्ट कैंप के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं
ALSO: फाइनल हुई इस हीरो की शादी की डेट!


Click it and Unblock the Notifications












