PHOTOS: दृष्टि धामी Weds नीरज खेमका, NK की हुई मधुबाला
मशहूर टीवी स्टार दृष्टि धामी अपने दोस्त नीरज खेमका के साथ पारिवारिक जश्न में विवाह बंधन में बंध गईं। टीवी की मधुबाला की शादी की तस्वीरों का इंतज़ार फैन्स को बेसब्री से था। शादी 21 फरवरी को ही थी पर दृष्टि ने इसे बहुत ही निजी समारोह रखा था जहां मीडिया बिल्कुल प्रतिबंधित था।
हालांकि शादी की विधि पूरी होते ही उन्होंने तस्वीरें जारी कर दी। लाल जोड़े में दृष्टि बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं नीरज उन्हें सफेद शेरवानी में पूरी तरह से कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। मेंहदी और संगीत की रस्म 19 और 20 फरवरी को हुई जबकि शादी 21 को हूई।
शादी में दृष्टि के करीबी दोस्त विवियन डीसेना, नकुल मेहता, सनाया ईरानी, मौनी रॉय खूब मस्ती करते दिखे। वहीं दृष्टि की भाभी टीवी स्टार सुहासी शादी के आयोजन में बेहद व्यस्त दिखीं। संगीत के फंक्शन में भी दृष्टि की दोस्त सनाया ईरानी ने चार चांद लगाए और उन्हें टीवी की मधुबाला ने जॉइन किया। वहीं दृष्टि और नीरज ने एक रोमांटिक नंबर पर भी परफॉर्म किया। देखिए शादी की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











