जानिए क्यों बंद हो रहा है नंबर 1 टीआरपी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'?

कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए एक दुखद खबर है, उनका चहेता शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के ऑफ एयर होने की खबर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस शो की टीआरपी सबसे अच्छी है तो फिर यह शो बंद क्यों होने जा रहा है?

तो सुनिए इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कपिल का फिल्मों में सक्रिय होना। कपिल ने इस समय यशराज प्रोडक्शन के साथ करार किया है जिसके कारण उन्हें फिल्मों की शूटिंग के लिए वक्त चाहिए जो कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कारण संभव नहीं हो पा रहा था इसलिए उन्होंने इसे बंद करने का ही फैसला कर लिया है।

इस बारे में जानकारी खुद कपिल ने ट्विटर पर दी। कपिल ने ट्विटर पर लिखा है कि " 'कॉमेडी नाइट्स' सितंबर से बंद होने जा रहा है। हम नए किरदारों और नए सेट के साथ वापस लौटेंगे। तब तक हंसते रहिए।"उन्होंने आगे लिखा, " 'कॉमेडी नाइट्स' को आपने जो प्यार दिया उसके लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हंसते रहिए और खुश रहिए।" हालांकि कलर्स चैनल ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

मालूम हो कि इससे पहले खबर आई थी कि कपिल शो को हफ्ते में दो दिन के बजाय एक दिन करने की योजना बना रहे थे लेकिन कलर्स चैनल ने उनका निवेदन अस्वीकार कर दिया था। कपिल अपना रोना-धोना उन्हें सुनाते रहे लेकिन चैनल वालों के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसकी वजह से कपिल परेशान थे कि अब वह फिल्म की शूटिंग के लिए समय कैसे निकालें? लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो कपिल ने शो को बंद करने का फैसला कर लिया। जिससे सबसे ज्यादा दुखी तो शो के दर्शक ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X