Exclusive: कपिल शर्मा की परेशानी पर हंस रहे हैं उनके फैंस

आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन क्या करें सही यही है कि अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' को लेकर कपिल शर्मा बहुत ज्यादा परेशान हैं, वजह हमने आपको बता ही दी थी कि उन्हें फिल्म के शूट के लिए टाइम नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से उनकी कॉमिक फिल्म ने ट्रैजिक रूप अख्तियार कर लिया। लेकिन हैरानी यह है कि कपिल की इस परेशानी पर उनके फैंस दुखी नहीं हो रहे हैं बल्कि उन्हें कपिल की इस परेशानी पर हंसी आ रही है।

कपिल के कुछ फैंस ने वनइंडिया से बात की और कहा कि उन्हें तो कपिल बहुत पसंद है, उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'बैंक चोर' भी उनके शो की ही तरह बढिया होगी। कपिल के बारे में हर बात जानने को बेकरार बैंगलोर के नवीन भाटिया ने वनइंडिया से कहा कि मुझे तो यह बात सुनकर हंसी आ रही है कि कपिल को कलर्स वालों ने शो को एक दिन करने के लिए मना कर दिया है। पता नहीं क्यों मुझे कलर्स वालों का यह फैसला सही लग रहा है। रही बात कपिल की फिल्म की तो उसके लिए कपिल मियां कुछ ना कुछ कर ही लेंगे। ही इज ग्रेट मैन एंड ग्रेट एक्टर। मेरा बस चले तो मैं कहूं कपिल आप अपना शो रोज लेकर आओ।

तो सुना आपने, कि किस तरह से लोग कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को लेकर पागल हैं, सोचिए जो लोग कपिल के शो का इतना इंतजार करते हैं वो भला उनकी फिल्म के बारे में क्या-क्या नहीं सोचते होंगे। फिलहाल तो कपिल शर्मा अपने टीवी शो और फिल्म के बीच में सामजस्य बिठाने में लगे हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वो ऐसा कैसे कर पाते हैं? क्योंकि वाकई में उनके लिए यह परीक्षा की घड़ी है क्योंकि निश्चित तौर पर वो अपनी आने वाली फिल्म के चक्कर में अपने टीवी शो के दर्शकों का दिल नहीं तोड़ना चाहेंगे ऐसे में उनके लिए दोनों जगह काम करना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X