जानिए सबको हंसाने वाले कपिल की आंखों में क्यों आये आंसू?
इस घटना के बारे में खुद कपिल ने ही लोगों को बताया। कपिल ने कहा कि सूरत में अपनी लाइव प्रस्तुति में 5,000 लोगों के जुटने की उम्मीद की थी, लेकिन वहां 25,000 की भीड़ जुट गई, जिसमें एक बच्ची अपने माता-पिता से बिछुड़ गई।
लेकिन सौभाग्य से कपिल ने उसे रोते पाया और उसे गोद में उठा लिया। कपिल ने कहा किबच्ची बहुत छोटी और अबोध थी। वह बोल नहीं सकती थी। वह बस रो रही थी। बच्चों को रोते देखना मेरी जिंदगी का सबसे हृदयविदारक अनुभव है। नन्ही सी बच्ची ने मुझे मेरी भांजी की याद दिला दी।
कपिल ने कहा कि बच्ची की हालत देखकर मुझे भी रोना आ गया। मैं बता नहीं सकता कि उस समय मेरे दिल पर क्या बीत रही थी। कपिल बच्ची को मंच पर लाए और उसके मां-बाप को आवाज लगाई। जिस पर व्यग्र पिता ने मंच की ओर रुख किया।
कपिल ने कहा, "मैंने पिता को भीड़ में आड़े हाथों लिया। वह इसी के लायक है। एक जिम्मेदार पिता एक अच्छा इंसान बनने की नींव है। हमें अपने दायित्वों को और गंभीरता से लेना सीखना होगा। वो कैसे अपनी बच्ची को भीड़ में छोड़ सकते हैं। कपिल ने कहा कि मैंने जमकर बच्ची के पिता को खरी-खरी सुनायी।
उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे बताया कि करीब 5,000 लोग होंगे, लेकिन यहां 25,000 लोग थे। वहां गुजरात के हर कोने से लोग आए थे। जिसे देखकर मैं बहुत ज्यादा खुश हुआ हूं और इसलिए मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications
