साथ निभाना साथिया: खुला अहम का सच, किसका साथ देंगे बच्चे अहम या गोपी?
[टेलीविजन] स्टार प्लस का सीरियल साथ निभाना साथिया ही इकलौता ऐसा सीरियल है जहां रोज़ कुछ ना कुछ होता रहता है। उल्टा, सीधा, बेतुका ही सही पर कुछ होता है। अब अहम ने अब तक अपने बच्चों से ये बात क्यों छिपा रखी है कि गोपी जेल में थी ये तो अहम ही जाने।
लेकिन अब विद्या को ये सच पता चल चुका है कि गोपी ने राशि के लिए उनको नहीं छोड़ा। वहीं गोपी को कोकिला बार बार कह रही है कि वो बच्चों को सच बता दें। अब यहां से सीरियल में आएगा एक नया ट्विस्ट।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: दद्दाजी की मौत नैतिक-अक्षरा की राष्ट्रीय समस्या है!]
जब बच्चों को अपनी मां की सच्चाई का पता चलेगा तो क्या वो अहम का साथ देंगी या फिर उससे अपनी मां से अलग रहने का हिसाब मांगेंगी। वहीं अहम क्या इन सवालों का कोई सटीक जवाब दे पाएगा या हमेशा की तरह सीरियल में सब बिना किसी वजह रो धोकर एक हो जाएंगे। जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[नच बलिए के सेट पर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने कर ली सगाई]


Click it and Unblock the Notifications












